बाबूबरही: संदिग्ध हालत में युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला
मधुबनी जिला के बाबूबरही थाना क्षेत्र देवड़ा गांव में आम के पेड़ से मटका संदिग्ध स्थिति में अभिनंदन कुमार यादव नामक युवक का शव मिला है। वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। बाबूबरही थाना की पुलिस ने सोमवार सुबह 6:30 बजे बताया कि मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।