मिर्ज़ापुर: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मंडली अस्पताल में रैन बसेरा व इमरजेंसी पैथोलॉजी का फीता काटकर उद्घाटन किया
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शुक्रवार की दोपहर 1:00 मंडली अस्पताल परिसर में एक रैन बसेरा व इमरजेंसी पैथोलॉजी का फीता काटकर उद्घाटन किया। और भर्ती मरीजों के पास वार्डों में जाकर उनका हाल जाना। पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि। रैन बसेरा बन जाने से भर्ती मरीजों के परिजनों को फायदा मिलेगा इमरजेंसी पैथोलॉजी खुल जाने से 24 घंटे मरीजों का ब्लड चेक हो जाएगा।