मिर्ज़ापुर: कलेक्ट्रेट में ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं ने पूछा, जब जानवरों की जनगणना कराई जा सकती है तो इंसानों की क्यों नहीं
कलेक्ट्रेट पहुंचे ओबीसी महासभा के कार्यकर्ता बोले देश में जब जानवरों की जनगणना कराई जा सकती है तो इंसानों की क्यों नहीं कराई जा रही है। जातिगत जनगणना और एवीएम से चुनाव न कराने समेत कुल 20 सूत्रीय मांग पत्र राष्ट्रपति को संबोधित डीएम को सौंपा। आरोप लगाया कि उनकी मांगों को लगातार अनसुना किया जा रहा है। मांग पत्र को रद्दी टोकरी में फेंक दिया जाता है।