चूरू: उमस भरी गर्मी में मेडिकल एजुकेशन सेकेट्री ने पीडीयू मेडिकल कॉलेज में 3 घंटे मीटिंग की, अधूरे कार्य पूरे करने के दिए निर्देश
Churu, Churu | Jun 20, 2025 चूरू के राजकीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज में मेडिकल एजुकेशन सेकेट्री अम्बरीश कुमार ने शुक्रवार को मीटिंग ली। उमस भरी गर्मी में बिना एसी के तीन घण्टे तक उनके द्वारा मीटिंग ली गई। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा, प्रिंसिपल डॉ एमएम पुकार आदि मौजूद रहे।