चूरू: गांव बूंटीया में खेत के रास्ते के विवाद को लेकर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, एसडीएम कोर्ट में किया गया पेश
Churu, Churu | Jun 20, 2025 चूरू के बूंटिया गांव में खेत के रास्ते के विवाद को लेकर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के सामने ही उक्त लोग आपस में झगड़ा कर एक दूसरे के साथ मारपीट करने पर उतारू हो गये, जिस पर पुलिस ने सन्घेय अपराध की रोकथाम के लिये उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सदर थाना के एएसआई गिरधारीलाल सैनी ने शुक्रवार को जानकारी दी।