चूरू: लोहसना बड़ा गांव में खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते वक्त युवक की तबीयत बिगड़ी, इलाज हेतु लाया गया जिला अस्पताल
Churu, Churu | Jun 20, 2025 चूरू के दूधवाखारा थाना क्षेत्र के गांव लोहसना बड़ा के खेत में कीटनाशक का छीड़काव करते युवक की तबीयत बिगड़ गयी। गम्भीर हालत में युवक को परिजनों ने निजी वाहन से अचेत हालत में राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां मौजूद डाॅक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने उसका ईलाज किया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।