चूरू: सेठाणी जोहड़ में होगा विश्व योग दिवस कार्यक्रम, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ व विधायक हरलाल सहारण करेंगे योग
Churu, Churu | Jun 20, 2025 चूरू में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह इस बार शहर के ऐतिहासिक सेठाणी जोहड़ में होगा। जिला प्रशासन व आयुर्वेद विभाग की ओर से होने वाले जिला स्तरीय समारोह को लेकर प्रशासन तैयारियां पूरा कर ली गयी हैं। समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह व आयुर्वेद उप निदेशक सत्यवीर सिंह ने कार्यक्रम स्थल सेठाणी जोहड़ का निरीक्षण किया।