झांसी: झांसी में पैथोलॉजी लैब से नौकर ने ₹1.70 लाख चुराए, घटना CCTV में कैद, पुलिस ने किया गिरफ्तार, बोला- कर्ज चुकाना था
Jhansi, Jhansi | Nov 21, 2026 झांसी में एक पैथोलॉजी लैब से नौकर एक लाख 70 हजार रुपए चुराकर भाग गया। ग्राहकों से मिले पैसे मालिकन ने टेबिल की दराज में रखे थे। नौकर ने कैंची से दराज खोलकर पैसे उड़ा दिए। जब मालिक ने सैलरी बांटने के लिए दराज खोली तो रुपए गायब थे। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर नौकर की करतूत उजागर हो गई।