नजीबाबाद: नजीबाबाद में दर्दनाक हादसा, नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल
क्षेत्र के गांव भरेकी के पास ग्राम आजमपुर अली उर्फ निवासी राजवीर सिंह के परिवार पर दीपावली के मौके पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दीपावली पर्व पर बिजनौर जाते वक्त किरतपुर-बिजनौर मार्ग पर नगला इस्लाम फ्लाईओवर भनेडा टोल प्लाजा के नजदीक अचानक सामने आकर नीलगाय ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। 8 नवंबर को 6:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई।