दमोह: शिक्षा संबंधी समस्या लेकर कांटी से नाना के साथ बच्ची ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, कलेक्टर ने विभाग को दिए निर्देश
Damoh, Damoh | Jan 14, 2025 दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के द्वारा आज मंगलवार दोपहर 3 बजे जनसुनवाई के दौरान पाठ्य सामग्री न मिलने के कारण कांटी गांव मे नाना के घर पर रह रही बच्ची रवीना अहिरवार आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची। जिसने कलेक्टर से ज्ञापन के माध्यम से पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराकर शिक्षा विभाग को निर्देश दिए है।