बलरामपुर में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का भव्य स्वागत।
बलरामपुर में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश कुमार द्विवेदी का प्रथम आगमन गुरुवार को बलरामपुर में हुआ। जिले की सीमा से लेकर भाजपा कार्यालय तक कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
देवीपाटन मंदिर में मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की और महंत मिथलेश नाथ योगी से शिष्टाचार भेंट की।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेरावाली शुक्ला ने समर्थकों के साथ स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया।
कालीथान गांव में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, जहां अभिषेक सिंह हाड़ा ने प्रतीक स्वरूप तलवार भेंट की।
एमएलके पीजी कॉलेज के पास बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर अभिनव स्वागत किया गया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
#Balrampur #BJP #AvdheshKumarDwivedi #BalrampurNews #UPNews #BJPUttarPradesh #DeviPatan #Politics #BreakingNews #HindiNews #UPNewsBalrampur #SocialMediaNews #ViralNews #अवधेश_कुमार_द्विवेदी #बलरामपुर #भाजपा #देवीपाटन #उत्तरप्रदेश_समाचार
Balrampur, Balrampur | Jul 16, 2026