कोईलवर: फोरलेन पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल, निजी क्लीनिक में इलाज जारी
बक्सर–पटना फोरलेन पर सकड़ी बाजार के समीप मंगलवार की शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल की पहचान गिधा गांव निवासी संतोष शर्मा पिता–राजेंद्र शर्मा के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संतोष शर्मा कहीं गार्ड का काम करते हैं और छुट्टी के बाद बाइक से घर लौट रहे थे इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना मंगलवार की शाम 7:00 बजे की बताई जा रही है