शाजापुर: राहुल गांधी व कांग्रेस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला, शाजापुर के कांग्रेसियों ने की FIR दर्ज करने की मांग
शाजापुर में राम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित धर्म सभा में महाराष्ट्र की हिंदू वादी नेत्री हर्षा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, जिससे नाराज कांग्रेसियों ने कोतवाली थाने पहुंचकर आवेदन दिया और हर्षा सिंह पर फिर दर्ज करने की मांग की।