बक्सर: स्कूल बस को बचाने के चक्कर में पलटा गिट्टी लदा ट्रक, चालक-खलासी घायल
Buxar, Buxar | Jul 1, 2026 इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद पांडेयपट्टी मार्ग पर बड़ा हादसा बुधवार को टल गया। गिट्टी लदा ट्रक सामने से आ रहे ट्रैक्टर और स्कूल बस को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और खलासी घायल हो गए। गनीमत रही कि स्कूल बस चपेट में आने से बच गई। वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी। घटना के बाद दोनों घायलों ने खुद इलाज कराया।