राघोपुर: रूस्तमपुर ओपी के जफराबाद टोंक दियारा में उत्पाद विभाग की टीम ने 15 देसी शराब भट्ठियों को किया ध्वस्त
रूस्तमपुर ओपी के जफराबाद टोंक दियारा में अभियान चलाकर उत्पाद विभाग ने 15 देशी शराब की भट्टी को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान करीब 71 हजार कच्चा जावा एवं 1500 लीटर तैयार देशी शराब को नष्ट कर दिया। इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तैयार करने वाले उपकरण को नष्ट कर दिया।