नबीनगर: भूसौली गांव के बधार में बिजली के खंभे में प्रवाहित हो रहे विद्युत की चपेट में आकर एक गाय की मौत
नबीनगर थाना क्षेत्र के भूसौली गांव के बधार में बिजली के खंभे में प्रवाहित हो रहे विद्युत की चपेट में आकर सोमवार को एक गाय की मौत हो गई. गाय उसी गांव निवासी राजकुमार पासवान की थी. पशुपालक ने बताया कि सोमवार को अपराह्न 4 बजे बधार में गाय चराने गई थी इसी दौरान हादसे की शिकार हो गई. पशुपालक ने सीओ से मुआवजे की मांग की है.