नबीनगर: गोटीडीह गांव से पुलिस ने 35 बोतल देसी टनाका शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
माली थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर गोटीडीह गांव से 35 बोतल देसी टनाका शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति गोटीडीह गांव निवासी पिंटू प्रसाद है. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को जेल भेज दिया गया है.