नबीनगर: नबीनगर थाना की पुलिस ने अलग-अलग जगहो से तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना की पुलिस ने अलग-अलग जगहो से तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार वारंटियों में थाना क्षेत्र के महुअरी गांव निवासी ललन चौहान एवं लक्ष्मण ठाकुर और देवगना निवासी नगीना राम शामिल है. यह कार्रवाई थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे के नेतृत्व में किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तीनों पर कोर्ट से वारंट निर्गत था और सभी काफी दिनों से फरार थे.