पखांजूर: अम्बानी बुक ऑनलाइन जुआ मामले में थाना से जमानत पर रिहा आरोपियों को न्यायालय पखांजूर ने भेजा जेल
ऑनलाईन जुआ के लिए खाता उपलब्ध कराने वाले परलकोट क्षेत्र के आरोपीयो को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।पुर्व में पखांजूर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर अपराध जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया था।मामले में विवेचना के बाद धारा 7छ.ग जुआ अधिनियम जोडकर मामले के अन्य आरोपी टी आशीष रेड्डी एंव विक्रम नेताम को अजमानतीय धारा मे जेल भेजा.