पखांजूर: बांदे थाना क्षेत्र के पालनन्दी बाजार में नक्सलियों ने फेंके पर्चे
कांकेर जिले के बांदे थाना क्षेत्र के पालनन्दी बाजार स्थल में नक्सलियों ने पर्चे फेक BJP-RSS के कार्यक्रम में न जाने की बात लिखी है। साथ ही ग्राम पंचायत मरोड़ा के सरपंच के लक्ष्मण मंडावी को मार भगाने तथा जनअदालत में सजा देने की पर्चे में जिक्र किया है। वही बांदे पुलिस मौके पर पहुंचकर नक्सलियों के द्वारा फेके गए पर्चा को जप्त किया है।