पखांजूर: प्रधानमंत्री का जन्मदिन मूक-बधिर बच्चों के बीच मनाया गया, प्रदेश की समाज कल्याण एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री द्वारा
प्रदेश की समाज कल्याण एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े आज शाम को जिले के प्रवास के दौरान ग्राम कोदाभाट स्थित शासकीय श्रवण बाधितार्थ आवासीय विद्यालय पहुंचे।जहां पर उन्होंने मूक-बधिर बच्चों से आत्मीय भेंट की।इस दौरान बच्चों ने गीत सुनाकर उनका स्वागत किया,जिससे वे काफी प्रसंन्न हुईं साथ ही बच्चों से विद्यालय में मिलने वाले भोजन आदि के जानकारी ली.