पखांजूर: बड़गांव थाना क्षेत्र के मरकाचुआ गांव में की गई युवक की हत्या
कांकेर जिले के बड़गांव थाना अंतर्गत मरकाचुआ गांव में एक युवक की हत्या हुई है। वहीं परिजनों ने कहा कि नक्सलियों के द्वारा गला दबाकर मौत के घाट उतारा है। वहीं परिजनों ने बड़गांव थाना पहुंचकर सूचना दी है। जिसके बाद पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम घटना स्थल के लिए रवाना हुई है। वही इस मामले में पखांजूर एएसपी प्रशांत शुक्ला ने कहा जांच के बाद कहा जा सकता है.