बरहेट: हिमालयन स्कूल के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक घायल
बरहेट- बरहरवा मुख्य सड़क पर हिमालयन स्कूल के समीप सोमवार देर अपराह्न दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई हादसे में दोनों बाइक चालक घायल हो गए । घायलों की पहचान रांग थाना क्षेत्र के कोड़ाडीह निवासी 45 वर्षीय जितेंद्र यादव तथा हिमालयन स्कूल मोहल्ला बरहेट निवासी 48 वर्षीय मोहम्मद महबूब के रूप में हुई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से रेफर कर दिया गया