भीलवाड़ा: विधायक अशोक कोठारी ने सांगानेर सहित विभिन्न क्षेत्रों का किया अवलोकन, विकास कार्यों की गुणवत्ता पर दिया जोर
भीलवाड़ा। विधायक अशोक कोठारी ने शनिवार को उपनगर सांगानेर सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सड़कों, नालों, भूमि समतलीकरण, उद्यान निर्माण एवं अन्य आधारभूत विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।