संडीला: अहिरोरी ब्लाक क्षेत्र में खनन माफियाओं का बोलबाला, ग्राम समाज की जमीन से हो रहा अवैध मिट्टी खनन
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि करीब आधा दर्जन खनन माफिया रात के समय खनन कार्य को अंजाम देते है। बताया गया कि देर रात लगभग 12 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक जेसीबी मशीनें लगातार चलती हैं, जिससे ग्राम समाज की जमीन को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।खनन माफियाओं के पास जेसीबी, ट्रैक्टर और डंपर जैसी निजी व्यवस्थाएं मौजूद हैं।