मुरादाबाद: कोतवाली थाना क्षेत्र में एक ज्वैलर्स की दुकान में पुताई का काम कर रहे युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई
कोतवाली क्षेत्र में गंज सराफा बाजार में लाला ओमप्रकाश रवि कुमार सराफ की दुकान का बताया जा रहा है। मृतक हिमांशु के पिता भगवतसरन ने बताया कि, इस दुकान के मालिक गौरव अग्रवाल हैं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हरथला रामलीला मैदान निवासी भगवत सरन ने बताया कि, उनका बेटा हिमांशु (24 साल) अपने एक साथी के साथ इस दुकान पर दो दिन से पुताई का काम कर रहा था।