किशनगंज: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक हुई, विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
पंचायत समिति सभागार में ग्राम पंचायत केलवाड़ा एवं दांता के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता तहसीलदार अनीता सिंह ने की। बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति के साथ राजस्थानी संस्कृति को शामिल करने, उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं पर चर्चा की गई।