टोंक: टोंक के नेहरू गार्डन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्था द्वारा आयोजित योग शिविर
Tonk, Tonk | Jun 21, 2026 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर सवाई माधोपुर चौराहा पर स्थित नेहरू गार्डन में "स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम के अंतर्गत भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रातःकाल से ही योग साधकों, गणमान्य नागरिकों, विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा शहरवासियों ने उत्साहपूर्ण शिरकत की।