कटनी नगर: कटनी में विस्फोटक इकाइयों पर प्रशासन सख्त
कटनी जिले में नागरिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर पटाखा फैक्ट्रियों, विस्फोटक मैगजीन और अमोनियम नाइट्रेट स्टोर हाउसों की सघन जांच की गई। संयुक्त जांच दलों ने लाइसेंस, सुरक्षा मानकों और विस्फोटक अधिनियम के पालन का भौतिक सत्यापन किया। सुरक्षा में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई