बोलबा: बोलबा के डोंगाजोर नाला में बहने से लापता हुई महिला का शव पुलिस ने रविवार को खोजा
Bolba, Simdega | Aug 16, 2026 बोलबा पालेमुंडा-तेतरटोली मार्ग पर डोंगाजोर नदी पार करने के दौरान तेज धार में बहने से निरमा कुल्लू की मौत हो गई। 15 अगस्त को समसेरा मिशन में झंडोत्तोलन के बाद वह पति जोसेफ कुल्लू के साथ कुंदुरमुंडा छपलपानी लौट रही थीं। हादसे की सूचना पर बोलबा पुलिस और ग्रामीणों ने देर रात तक खोजबीन की। रविवार सुबह 10 बजे महिला का शव नदी में मिला।