पिंड्रा: वाराणसी में अवैध शराब की बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
सिंधोरा थाना पुलिस ने शुक्रवार को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान एक युवक को 3.5 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी सफेद बोरे में शराब के पाउच लेकर खड़ा था। तलाशी में शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।