कराहल: कराहल में मिशन अंकुर के तहत शिक्षकों का एफएलएन गणित रिफ्रेशर प्रशिक्षण संपन्न
कलेक्टर अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में जनपद शिक्षा केन्द्र कराहल में मिशन अंकुर कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमैरेसी) गणित रिफ्रेशर प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण 9 जून से 14 जून तक 6 बैचों में संपन्न हुआ, जिसमें कुल 240 प्राथमिक शिक्षकों ने भाग लिया। प्रत्येक बैच को दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया।