बांसगांव: बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कमलेश पासवान के पक्ष में रुद्रपुर में पीएम मोदी ने जनसभा को किया संबोधित
बांसगांव लोक सभा क्षेत्र के प्रत्याशी कमलेश पासवान के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने के लिए सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी रुद्रपुर में पहुंचे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 1 जून को आपका एक-एक वोट सीधे मोदी के खाते में जाएगा। बांसगांव और देवरिया से दोनों युवा साथियों के लिए आप सभी से अपील है। इन्हें भारी वोटों से जितवाएं। सारे रिकार्ड तोड़ दीजिएगा।