बांसगांव: छताईं आमी नदी पर बने पुराने पुल के खंभे के समीप उतराता हुआ मिला एक अज्ञात युवक शव, शिनाख्त नहीं
खजनी थाना क्षेत्र के छताईं आमी नदी पर बने पुराने पुल के खंभे के समीप एक अज्ञात युवक का उतराया हुआ शव मिला, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरमियाने कद के युवक का शव नदी के पानी में उल्टा नजर आया। पीठ और कमर पर त्वचा के कटे छिले हुए घाव का निशान नजर आया।