मुगलसराय: मुगलसराय में एचआईवी के नए मामलों में चार गुना बढ़ोतरी, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी
मुगलसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस0के चतुर्वेदी ने शनिवार दोपहर 03 बजे बताया कि अप्रैल से जून के बीच इस वर्ष एचआईवी के 12 नए मामले मिले हैं, पिछले वर्ष इसी अवधि में 3 मामले सामने आए थे। क्षेत्र में अब तक 218 संक्रमित मरीज चिन्हित किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों में निगरानी और जागरूकता अभियान तेज कर दिया है।