सिविल लाइन स्थित श्री महावीर जिनालय में 14 से 20 अप्रैल तक पंचकल्याणक महोत्सव एवं श्री 1008 शांतिनाथ जिनबिंब प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन होगा। महोत्सव में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे, जहां दीक्षाएं, विश्वशांति महायज्ञ और नगर गजरथ परिक्रमा जैसे विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।