सहारनपुर: रिवॉल्वर तानकर धमकाने का वीडियो वायरल, युवक ने 2 लाख रुपए के लेनदेन को लेकर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया
सहारनपुर के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र में एक युवक द्वारा लाइसेंसी रिवॉल्वर तानकर दूसरे युवक को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला पैसों के लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहे पीड़ित शौकत निवासी कोलकी रांघड़ ने रविवार दोपहर 12 बजे आरोप लगाया की एक युवक पर उसके 2 लाख रुपए बकाया हैं।