दतिया नगर: जल जीवन मिशन कार्यों में लापरवाही पर कलेक्टर नाराज़, 31 मई तक कार्य पूरा करने का निर्देश
कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े की अध्यक्षता में गुरूवार को न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत पुनरीक्षित योजनाओं की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।कलेक्टर ने बैठक के दौरान टेस्टिंग कार्यों में धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि 31 मई तक कार्य पूर्ण जाए.