आगर मालवा पुलिस ने सोमवार शाम 4 बजे होली पर्व के मद्देनजर आमजन के लिए सोशल मीडिया एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने भड़काऊ, आपत्तिजनक या फेक पोस्ट साझा न करने की अपील की है। अफवाह फैलाने या शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। नागरिकों से सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने का आग्रह किया गया है।