हुज़ूर: भोपाल का प्रसिद्ध स्विमिंग पूल प्रकाश तरुण पुष्कर अब खेल विभाग के अधीन, मंत्री विश्वास सारंग ने की घोषणा
Huzur, Bhopal | May 25, 2025 राजधानी भोपाल के प्रसिद्ध स्विमिंग पूल प्रकाश तरुण पुष्कर को अब मध्यप्रदेश शासन के खेल विभाग के अंतर्गत लाया जाएगा। इस संबंध में आधिकारिक घोषणा राज्य सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने की है। मंत्री सारंग ने बताया कि लंबे समय से यह मांग की जा रही थी कि इस स्विमिंग पूल का संचालन खेल विभाग को सौंपा जाए|