लखीसराय में RJD का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूं/का
लखीसराय में शुक्रवार को शहीद द्वार के समीप राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के निर्देश पर आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। RJD नेताओं ने आरोप लगाया कि SIR में अनियमितताओं के कारण मतदाता सूची की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की।
#Lakhisarai #RJD #TejashwiYadav #BiharPolitics #ElectionCommission #SIR #VoterList #Protest #PoliticalProtest #EffigyBurning #LakhisaraiNews #BiharNews #BreakingNews #PoliticalNews #SwajanSamachar