अंबिकापुर: अंबिकापुर कोतवाली थाने के सामने महिला चेन स्नेचिंग का शिकार, घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस जांच में जुटी
अंबिकापुर कोतवाली थाने के सामने महिला के साथ हेलमेट पहने बाइक सवार दो युवकों के द्वारा चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया है।घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।वहीं कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। पीड़ित महिला पूनम तिवारी सहायक संचालक शिक्षा विभाग के पद पर पदस्थ हैं।