हल्द्वानी में एक निजी अस्पताल और चिकित्सकों के खिलाफ कथित मेडिकल लापरवाही के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि किडनी स्टोन के ऑपरेशन के दौरान कथित लापरवाही के कारण उनके भाई की मृत्यु हुई। पुलिस के अनुसार, न्यायालय के निर्देश और शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपों की जांच जारी है और मामले में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना अभी शेष है।
#Haldwani #MedicalNegligence #HospitalCase #PoliceInvestigation #Nainital #Uttarakhand #UttarakhandNews #BreakingNews #HindiNews #CourtOrder #LatestNews #HaldwaniExpress #HaldwaniExpressNews #LegalNews #Healthcare