Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
sonusinghjournalist
अनंत सिंह के लिए ऐसी दीवानगी! सालभर पैसे जोड़कर सीने पर बनवाया छोटे सरकार का टैटू, मिलने का बुलावा।
Nawada, Nawada
| Oct 3, 2026
MORE NEWS
संजय कुमार शर्मा ने कहा हमारी जीत तय है। #mlcteacher #electionofbihar #reels #reporterankit #newsexpress26
Nawada, Nawada | Oct 3, 2026
#biharelection #bengalelection #CEC #gyaneshkumar #newsexpress26
Nawada, Nawada | Oct 3, 2026
सैनिक से बड़ा कोई बाहुबली नहीं होता। #indianarmy🇮🇳 #indiansoldiers #centralforce #biharelection #newsexpress26
Nawada, Nawada | Oct 2, 2026
MLC शिक्षक चुनाव में संजय कुमार शर्मा निर्दलीय भरेंगे नामांकन शिक्षक MLC चुनाव को लेकर संजय कुमार शर्मा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने का ऐलान किया है। उन्होंने जनता और शिक्षकों से अपने समर्थन में आशीर्वाद मांगा है। संजय कुमार शर्मा के अनुसार, वे लगातार कई वर्षों से जेडीयू से जुड़े हुए हैं, लेकिन शिक्षक MLC चुनाव में वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में किसी पार्टी का चुनाव चिन्ह नहीं होता है, इसलिए उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही और कहा कि चुनाव जीतने के बाद वे शिक्षकों को वे सभी सुविधाएं दिलाने के लिए प्रयास करेंगे, जिनसे शिक्षक अभी भी वंचित हैं। संजय कुमार शर्मा 5 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने शिक्षकों और जनता से अपना आशीर्वाद एवं समर्थन देने की अपील की है। #SanjayKumarSharma #TeacherMLC #MLC
Nawada, Nawada | Oct 2, 2026
(1)वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के आलोक में विद्वान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा श्री आशुतोष कुमार झा के मार्गदर्शन में अरविन्द कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा द्वारा नवादा प्रखंड के सोनसिहारी ग्राम पंचायत के सामुदायिक भवन में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार एवं माता-पिता भरण-पोषण अधिनियम पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के पैनल लॉयर मदन पाण्डेय तथा पी०एल०वी० रामानुज कुमार, नवादा प्रखंड के सोनसिहारी पंचायत के आमजन, वरीय नागरिक एवं अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति में किया गया। अपने संबोधन में मदन पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान समय में आम लोगों के बीच कानून की जानकारी उपलब्ध कराए जाने को लेकर शिविर का लगातार आयोजन किया जाता है। कानून की जानकारी नहीं होने पर लोग परेशान होते हैं, उनका जमकर भयादोहन किया जाता है। अतः आप तमाम उपस्थित व्यक्तियों से आग्रह है कि आप लोग अपने-अपने क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद लोगों को इसमें मदद कर उनके शोषण होने से बचाएँ। पैनल लॉयर मदन पाण्डेय ने वर्तमान समय में लोगों को कानून की जानकारी उपलब्ध कराए जाने पर बल दिया। आगे उन्होंने कहा कि भारत में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए कई कानूनी और संवैधानिक प्रावधान किए गए हैं, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 है। जिसके तहत निम्न अधिकार शामिल हैं। 1. भरण-पोषण और वित्तीय सुरक्षा का अधिकार, 2. संपत्ति की सुरक्षा का अधिकार, 3. चिकित्सा एवं कल्याण अधिकार, 4. अन्य सरकारी लाभ और सुविधाएँ। आगे उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों, आमतौर पर 60 वर्ष और उससे अधिक के, सम्मानजनक जीवन, भरण-पोषण और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए भारत में एक मजबूत कानूनी ढाँचा मौजूद है। यदि बच्चे/संबंधी आदेश के अनुसार भरण-पोषण राशि देने में विफल रहते हैं तो अधिकरण वारंट जारी कर सकता है और वसूली के लिए जब्ती की कार्रवाई की जा सकती है। *(2)वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य जाँच हेतु हेल्थ चेकअप कार्यक्रम* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के आलोक में विद्वान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा श्री आशुतोष कुमार झा के मार्गदर्शन में अरविन्द कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा द्वारा अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर उनके स्वास्थ्य की देखभाल हेतु हेल्थ चेकअप प्रोग्राम का आयोजन व्यवहार न्यायालय, नवादा तथा सदर अस्पताल, नवादा में किया गया। व्यवहार न्यायालय, नवादा में आयोजित स्वास्थ्य जाँच शिविर में 36 वृद्धजनों के विभिन्न प्रकार के रोगों का इलाज किया गया तथा मुफ्त दवाइयाँ आदि वितरित की गईं तथा विभिन्न प्रकार की जाँच की गई। इसी प्रकार सदर अस्पताल, नवादा में मुफ्त स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस जाँच शिविर में पैनल अधिवक्ता रतन कुमार एवं पारा विधिक स्वयंसेवक अजय कुमार अकेला ने 28 वृद्ध व्यक्तियों की स्वास्थ्य जाँच कराई तथा उन्हें दवा आदि दिलाने में मदद की। *(3)स्थायी लोक अदालत (जनोपयोगी सेवाएँ) के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार का पदभार ग्रहण* बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना की अधिसूचना सं० 24, दिनांक 29.07.2026 के निर्देशानुसार दिनांक 01.10.2026 को स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार का पदस्थापन व्यवहार न्यायालय, नवादा में किया गया है। उनके स्थायी लोक अदालत (जनोपयोगी सेवाएँ) में योगदान देने पर विद्वान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा ने बुके देकर स्वागत किया। श्री अनिल कुमार ने पदभार ग्रहण के उपरांत लोक अदालत के सभी कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा उन्होंने स्थायी लोक अदालत (जनोपयोगी सेवाएँ) के कार्यों के निर्वहन में रुचि दिखाते हुए अपने कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Oct 2, 2026
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर अंतर-पीढ़ी बंधन को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर इस वर्ष निर्धारित “अंतर-पीढ़ी बंधन (Intergenerational Bonding)” की थीम के अनुरूप जिले में वृद्धजनों, युवाओं एवं बच्चों के बीच आपसी संवाद, सम्मान, सहयोग एवं अपनत्व की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को प्रखंड सभागार, हिसुआ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वृद्धजनों, बच्चों एवं युवाओं के बीच अंतर-पीढ़ी संवाद, आपसी सम्मान एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं युवाओं द्वारा वृद्धजनों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं उपहार भेंट कर किया गया। इस अवसर पर वृद्धजनों के जीवन अनुभव, जीवन-मूल्य एवं पारंपरिक ज्ञान को नई पीढ़ी तक पहुँचाने तथा बच्चों एवं युवाओं को वृद्धजनों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। वृद्धजनों एवं बच्चों के बीच आपसी सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में “एक युवा–एक बुजुर्ग पार्टनर” की अवधारणा के तहत युवाओं एवं वृद्धजनों को एक-दूसरे से परिचित कराया गया। दोनों पीढ़ियों ने आपस में संवाद करते हुए अपने अनुभव, पसंद एवं जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। इस पहल का उद्देश्य दोनों पीढ़ियों के बीच भावनात्मक जुड़ाव एवं आपसी समझ को मजबूत करना रहा। वृद्धजनों द्वारा युवाओं एवं बच्चों को स्वास्थ्य, जीवनशैली एवं स्वस्थ जीवन जीने से संबंधित उपयोगी सुझाव दिए गए। वहीं, युवाओं एवं बच्चों ने भी वृद्धजनों के साथ विभिन्न मनोरंजक एवं पारंपरिक गतिविधियों में भाग लिया। दोनों पीढ़ियों की सहभागिता से विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह एवं आत्मीयता का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर वृद्धजनों ने बच्चों एवं युवाओं को पारंपरिक खेलों, अपने जीवन के अनुभवों एवं सामाजिक मूल्यों के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने भी वृद्धजनों के साथ संवाद कर उनके अनुभवों को जानने एवं उनसे सीखने का प्रयास किया। इस प्रकार कार्यक्रम के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं युवाओं द्वारा वृद्धजनों के सम्मान एवं सहयोग का संदेश देने वाली विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता की गई। वृद्धजनों के साथ मिलकर सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। साथ ही, वृद्धजनों के सम्मान, उनकी गरिमा की रक्षा तथा समाज में उनके सकारात्मक योगदान को स्वीकार करने के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित बच्चों, युवाओं एवं वृद्धजनों ने वृद्धजनों का सम्मान करने, उनके अनुभवों से सीख लेने तथा समाज में विभिन्न पीढ़ियों के बीच आपसी सहयोग, सद्भाव एवं आत्मीयता को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, नवादा, अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर, प्रभारी पदाधिकारी, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, नवादा सदर, अंचल अधिकारी, नवादा सदर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Oct 2, 2026
जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, विशेष ग्राम सभा में सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ ग्रामीणों की समस्याओं एवं सुझावों पर हुई चर्चा। निदेशक-सह-परियोजना निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार, पटना के निदेश के आलोक में आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसी क्रम में नवादा सदर प्रखंड के सोनसिहारी पंचायत के पंचायत सरकार भवन में उप विकास आयुक्त,नवादा श्री शम्भू शरण पांडेय की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत People's Plan Campaign 2026-27 एवं Reform Utsav के अंतर्गत ग्राम सभा को अधिक सहभागी, जानकारीपूर्ण एवं नागरिक-केंद्रित बनाने पर जोर दिया गया। ग्रामवासियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं नागरिक-केंद्रित सुधारों की जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुनते हुए स्थानीय प्राथमिकताओं को ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) से जोड़ने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई। People's Plan Campaign 2026-27 के तहत “सबकी योजना, सबका विकास” की भावना के अनुरूप ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने में ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। ग्राम सभा में ग्रामीणों से उनकी स्थानीय आवश्यकताओं, समस्याओं एवं विकास संबंधी प्राथमिकताओं के संबंध में सुझाव प्राप्त किए गए तथा उन्हें पंचायत की विकास योजना में शामिल करने की दिशा में चर्चा की गई। Reform Utsav के तहत विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं नागरिक-केंद्रित सुधारों के संबंध में ग्रामीणों को सरल भाषा में जानकारी दी गई। इस दौरान योजनाओं के संबंध में मुख्य रूप से बताया गया कि योजना क्या है, इससे नागरिक को क्या लाभ मिलेगा तथा नागरिक इस लाभ को कैसे प्राप्त कर सकता है। ग्रामीणों को उपलब्ध योजनाओं एवं सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई। ग्राम सभा में OSR, Convergence, VB-G RAM G संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई। पंचायतों में उपलब्ध संसाधनों तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं के समन्वय के माध्यम से स्थानीय विकास को गति देने एवं ग्राम पंचायत विकास योजना को अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया गया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, लघु जल संसाधन विभाग तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग आदि विभगों के पदाधिकारियों/कर्मियों ने संबंधित विभागों के योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। साथ ही VB-G RAM G, Lakhpati Didis, SVAMITVA, Jal Jeevan Mission, Swachh Bharat Mission (Grameen), PMGKAY, ONORC, DILRMP, Watershed Development तथा Jal Sanchay Jan Bhagidari आदि विषयों के संबंध में भी चर्चा की गई। विशेष ग्राम सभा में नशामुक्त भारत के संदेश को भी प्रमुखता से शामिल किया गया। ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सामुदायिक सहभागिता का आह्वान किया गया। बच्चों एवं युवाओं को नशे से दूर रखने तथा नशे के कारण परिवार एवं समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी दी गई। पंचायत स्तर पर “Say No to Drugs” एवं नशामुक्ति संबंधी संदेशों के प्रचार-प्रसार पर बल दिया गया। इसके साथ ही स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत स्वच्छता एवं हरित पहल से संबंधित विषयों पर भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। स्वच्छता, श्रमदान, कचरा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई। Solid Waste Management (SWM) Rules, 2026 के संबंध में जानकारी देते हुए कचरे को स्रोत पर ही अलग-अलग करने तथा स्वच्छ एवं व्यवस्थित पंचायत के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण को बढ़ावा देने तथा पंचायतों को स्वच्छ एवं हरित बनाने में नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। साथ ही प्रतिभागियों को MyGov पोर्टल के माध्यम से स्वच्छता शपथ दिलाने की पहल की गई। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Oct 2, 2026
नवादा जिले के सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, विशेष ग्राम सभा में सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ ग्रामीणों की समस्याओं एवं सुझावों पर हुई विशेष चर्चा।
Nawada, Nawada | Oct 2, 2026