MLC शिक्षक चुनाव में संजय कुमार शर्मा निर्दलीय भरेंगे नामांकन
शिक्षक MLC चुनाव को लेकर संजय कुमार शर्मा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने का ऐलान किया है। उन्होंने जनता और शिक्षकों से अपने समर्थन में आशीर्वाद मांगा है।
संजय कुमार शर्मा के अनुसार, वे लगातार कई वर्षों से जेडीयू से जुड़े हुए हैं, लेकिन शिक्षक MLC चुनाव में वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में किसी पार्टी का चुनाव चिन्ह नहीं होता है, इसलिए उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।
उन्होंने शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही और कहा कि चुनाव जीतने के बाद वे शिक्षकों को वे सभी सुविधाएं दिलाने के लिए प्रयास करेंगे, जिनसे शिक्षक अभी भी वंचित हैं।
संजय कुमार शर्मा 5 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने शिक्षकों और जनता से अपना आशीर्वाद एवं समर्थन देने की अपील की है।
#SanjayKumarSharma #TeacherMLC #MLC
Nawada, Nawada | Oct 2, 2026