*20 जुलाई को ओबीसी महासभा करेगी विधानसभा का घेराव*
मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण को 27% करने और 13% होल्ड पदों को तत्काल बहाल करने (अनहोल्ड) की मांग को लेकर ओबीसी महासभा और विभिन्न संगठनों द्वारा 20 जुलाई को भोपाल में विधानसभा घेराव का ऐलान किया गया है। इस आंदोलन में हजारों की संख्या में चयनित अभ्यर्थी और बेरोजगार युवा शामिल होंगे
ओबीसी महासभा द्वारा इंडियन कॉफी हाउस छिंदवाड़ा में आगामी 20 जुलाई को भोपाल में होने वाले विधानसभा घेराव के लिए 13% अभ्यार्थियों सहित ओबीसी महासभा छिंदवाड़ा के पदाधिकारी द्वारा महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें आगामी विधानसभा घेराव की तैयारी को लेकर के विचार विमर्श किया साथ ओबीसी समाज एवं संगठन के लोगों से अपील की गई कि अधिक से अधिक जनसंख्या में उपस्थित होकर अपने हर अधिकार की आवाज को बुलंद करें इस अवसर पर ओबीसी महासभा के जिला अध्यक्ष लोधी विपिन वर्मा जिला संगठन प्रमुख अरविंद यादव, बलवान सिंह वंदेवार, रंजीत रविकर रविंद्र यादव ,अनुज वानखेडे नंदू यदुवंशी कुंज बिहारी पाटसकर, मनोज चोरे ,अल्केश अलोन कर, बेबी चंद विश्वकर्मा सही 13% होल अभ्यर्थी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे