ताखा: ऊसराहार क्षेत्र के कस्तूरबा विद्यालय का जिला समाज कल्याण अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखी
Takha, Etawah | Aug 20, 2026 ऊसराहार क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रिया शर्मा ने औचक निरीक्षण कर पढ़ाई, भोजन, आवासीय और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अभिलेखों की जांच कर उन्हें अपडेट रखने तथा छात्राओं को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कक्षाओं में छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं।