बैरगनियां: बैरगनिया में पानी से भरे गड्ढे में गिरा सांड, नगर परिषद कर्मियों ने जेसीबी से किया सफल रेस्क्यू
नगर परिषद बैरगनिया के वार्ड नंबर-13 अंतर्गत रेलवे की तरफ सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो सांड आपस में लड़ते-लड़ते अचानक पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरे। हादसे में एक सांड गड्ढे में फंस गया और बाहर निकलने में असमर्थ हो गया।