टीकमगढ़: माडूमर गांव में तेज़ आंधी-तूफान के कारण गिरी लोहे की चद्दर, चपेट में आकर 5 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से हुई घायल
टीकमगढ़ जिले के माडूमर गांव में एक 5 वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। बालिका का नाम चांदनी रैकवार निवासी माडूमर गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि गांव में तेज आंधी और बारिश हो रही थी बालिका अपने घर के गेट लगा रही इसी दौरान एक लोहे की चद्दर उसको लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।