बटियागढ़: चौरईया में वराना पहाड़ी जंगल मे लगी आग,फायर वॉचर ने आग पर काबू पाया
चौरईया गांव के पास वराना पहाड़ी के जंगल मे आज दोपहर अचानक आग लग गई,अज्ञात कारणों से लगी आग जंगल मे फेल गई,सूचना पर वन विभाग के फायर वॉचर मौके पर पँहुचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, दोपहर में तेज हवाओं से आग बुझाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा,गर्मी के दिनों में जँगल में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं।